Home Punjab जालंधर नार्थ: अब भारी बारिश में भी नहीं डूबेगा लम्मा पिंड, नॉर्थ...

जालंधर नार्थ: अब भारी बारिश में भी नहीं डूबेगा लम्मा पिंड, नॉर्थ हलका इंचार्ज वनीत धीर ने शुरू कराया स्ट्रॉम सीवरेज प्रोजेक्ट

चड्ढा स्वीट्स से लम्मा पिंड तक करीब एक किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछेगी, जलभराव की दशकों पुरानी समस्या होगी दूर: मेयर विनीत धीर

दशकों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों ने मेयर का जताया आभार, इलाके में विकास कार्यों को मिली रफ्तार

ब्यूरो: लम्मा पिंड में अब थोड़ी सी बारिश होने पर जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना नहीं पड़ेगा और भारी बारिश के दौरान भी इलाके को डूबने से बचाने में मदद मिलेगी। इस दिशा में बड़ी पहल करते हुए मेयर विनीत धीर और हलका इंचार्ज जालंधर नॉर्थ ने आज लम्मा पिंड में स्ट्रॉम सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत पाइपलाइन बिछाने के काम की शुरुआत करवाई। इस परियोजना से इलाके में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की गंभीर समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।

मेयर विनीत धीर और हलका इंचार्ज जालंधर नॉर्थ ने बताया कि चड्ढा स्वीट्स शॉप से लम्मा पिंड तक करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में स्ट्रॉम सीवरेज की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बारिश के पानी की निकासी को बेहतर बनाना और जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों को होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना है। पाइपलाइन बिछने से बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे लोगों के घरों और दुकानों में पानी भरने की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। शहर के जिन इलाकों में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है, वहां निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लम्मा पिंड में शुरू किया गया यह प्रोजेक्ट भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता निर्मलजीत सिंह निम्मा ने कहा कि लम्मा पिंड के निवासी कई दशकों से जलभराव की गंभीर समस्या का सामना कर रहे थे। हर बार बारिश के दौरान लोगों के घरों और मकानों तक में पानी भर जाता था, जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण लोगों को हर बरसात में नुकसान और असुविधा का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि मेयर विनीत धीर द्वारा जालंधर नॉर्थ हलके की जिम्मेदारी संभालने के बाद इलाके की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में तेजी आई है। अब क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्ट्रॉम सीवरेज परियोजना पूरी होने के बाद लम्मा पिंड के निवासियों को जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

इस मौके पर पूर्व पार्षद रोशन लाल, जोगिंदर पाल शर्मा, अजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, सुरिंदर सिंह कैरों, पूर्व पार्षद राजविंदर सिंह राजा, पूर्व पार्षद माइक खोसला, गुरबाज सिंह और छठी पातशाही गुरुद्वारा के प्रधान जोगा सिंह सहित अन्य इलाका निवासी मौजूद रहे। इन इलाका निवासियों ने इस महत्वपूर्ण समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाने के लिए मेयर विनीत धीर और आम आदमी पार्टी की टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का समाधान होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।