Home Punjab पंजाब : गिरफ्तार ‘झोटा हत्याकांड’ का मुख्य आरोपी ‘मेडिकल हॉल’ मालिक अश्विनी...

पंजाब : गिरफ्तार ‘झोटा हत्याकांड’ का मुख्य आरोपी ‘मेडिकल हॉल’ मालिक अश्विनी राजस्थान के सालासर बालाजी से, पढ़ें व देखें

बयूरो : परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गोली मारने के मुख्य आरोपी अश्वनी को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मानसा में मंगलवार सुबह परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह एक मेडिकल स्टोर पर कथित तौर पर नशीली दवाओं की बिक्री का विरोध करने पहुंचे थे। इसी दौरान मेडिकल स्टोर के मालिक ने उन पर गोलियां चला दीं। गोलियां इतनी नजदीक से चलाई गईं कि झोटा के शरीर के आर-पार हो गईं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।