








ब्यूरो: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के ऑटोमोबाइल विभाग द्वारा विद्यार्थियों को औद्योगिक क्षेत्र की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से नवयुग बेल्ट्स इंडिया लिमिटेड, जालंधर में औद्योगिक दौरा करवाया गया। यह दौरा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जग़रूप सिंह के संरक्षण तथा विभागाध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।