ब्यूरो: परगट सिंह ने चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर भूपिंदर सिंह भिंडा, धर्मिंदर सिंह भिंडा, दीप नगर निवासी पलविंदर सिंह टूट, अंगद दत्ता, नवजोत गाबा, विकास तलवार, दीपक खोसला एवं रणवीर अरोड़ा की ओर से परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
सभी ने आशा व्यक्त की कि परगट सिंह अपने नए दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पंजाब के विकास, जनहित के मुद्दों और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
समस्त शुभचिंतकों की ओर से परगट सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।