






बयूरो : भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणि अकाली दल (बादल) का गठबंधन होने के पश्चात आज यानी वीरवार को पहली बार सुखबीर सिंह बादल जालंधर पहुंचे। इस दौरान जालंधर शिरोमणि अकाली दल (बादल) यूथ विंग के प्रधान व जालंधर कैंट हल्के में पार्टी को पिछले लम्बे समय से मजबूत करते आ रहे प्रबल दावेदार गगनदीप सिंह गग्गी ने उनका गर्मजोशी से गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
इस मुलाक़ात को लेकर गगनदीप सिंह गग्गी ने कहा कि प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने जालंधर पहुंच पर अकाली दल व भाजपा नेताओं ने मुलाक़ात कर उनमें व सभी वर्करों में एक नया जोश भरा। उन्होंने बताया कि सुखबीर सिंह बादल ने उनका, हल्के में पार्टी को मजबूत करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान गगनदीप सिंह गग्गी ने सुखबीर सिंह बादल को कैंट हल्के से गठबंधन को मजबूत करने व आगामी 2027 चुनावो में सीट जीता कर पंजाब में सरकार बनाने में अहम योगदान देने का आश्वासन दिया। 