








कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., मोहिंदर भगत और डा. गुरप्रीत कौर मान हुए नतमस्तक
इस अवसर पर डा. गुरप्रीत कौर मान ने संबोधन करते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि महाराज जी की शिक्षाएं समूची मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जो सत्य, नेकी, मानवता के साथ-साथ नैतिकता पर जोर देती है और आज के समय में भी सार्थक है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि महाराज जी ने पवित्र ‘रामायण’ की रचना करके बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया है। उन्होंने लोगों को भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करके जीवन को सफल और खुशहाल बनाने के लिए प्रेरित किया।