Home Punjab जालंधर: न्यू जवाहर नगर (बैंक कॉलोनी) वेलफेयर सोसाइटी ने हलका इंचार्ज नितिन...

जालंधर: न्यू जवाहर नगर (बैंक कॉलोनी) वेलफेयर सोसाइटी ने हलका इंचार्ज नितिन कोहली को दिया ज्ञापन, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के पॉश इलाके न्यू जवाहर नगर (बैंक कॉलोनी) वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने आम आदमी पार्टी के हलका सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया। इस बारे जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान गौरव उप्पल ने बताया कि इलाके में कुछ आवश्यक विकास कार्य लंबित हैं, जिनके लिए आज हलका इंचार्ज नितिन कोहली से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ज्ञापन दिया गया।

इस मौके पर न्यू जवाहर नगर बैंक कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान गौरव उप्पल, जनरल सचिव सुशील पतावा, चेयरमैन हरजीत सिंह, उप चेयरमैन राजेश अग्रवाल व सुखदेव सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान विकास वालिया, जूनियर उप प्रधान गौरव वर्मा, जॉइंट सचिव चन्दर मनी पराशर, केशियर गुरप्रीत सिंह, विक्रम कपूर, राजन कुंद्रा, मंजीत सिंह, रमन व राकेश मल्होत्रा, संजीव मागो, गगनदीप उप्पल, संजीव गुप्ता, सुनील कोहली, अजय चोपडा आदि मौजूद थे।

गौरव उप्पल ने आगे बताया कि न्यू जवाहर नगर बैंक कॉलोनी इलाके के पार्कों से लेकर अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य लंबित हैं, जिनको जल्द करवाने की नितिन कोहली से अपील की गई। विस्तार में बताते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञापन में दर्ज लंबित कार्यों में इलाके में पार्क फेंसिंग, जिम अपग्रेडेशन, नया किड प्ले जोन, हाई इंटेंसिट लाइट, सीवरेज, रोड सेफ्टी, वाटर कॉन्सर्वेशन, सिक्योरिटी कैमरा, इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर आदि शुमार हैं।