








ब्यूरो: जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने कहा कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल कार्यालय तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाना ही लोक-केंद्रित कार्यशैली की वास्तविक पहचान है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों में लोगों की भागीदारी और उनके सुझावों को प्राथमिकता देना जरूरी है। उनहोंने लोगों को आश्वासन दिया कि इलाके में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा और सीवरेज की सफाई सुपर सक्शन के जरिए करवाई जाएगी।