







ब्यूरो: जालंधर नॉर्थ हलके में आम आदमी पार्टी की चुनावी मुहिम को और तेज करते हुए हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर के बाद उनकी पत्नी और पूर्व पार्षद श्वेता धीर ने भी चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। श्वेता धीर ने वार्ड नंबर 84 की जनता कॉलोनी से डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार की जोरदार शुरुआत की। इस दौरान इलाके की महिलाओं, युवाओं और आम लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके साथ इस अभियान का हिस्सा बनते हुए मेयर वनीत धीर को भारी बहुमत से जिताने का भरोसा दिलाया।