






बयूरो : आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला नेत्री के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह एफआईआर (FIR) महिला नेत्री गायत्री बिश्नोई की शिकायत के आधार पर यौन उत्पीड़न, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने के आरोपों अधीन दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर, सुखपाल खैरा ने इस एफआईआर को उनकी आवाज दबाने की कोशिश करार दिया है।