Home Sports भारत की लड़कियों के बाद अब पुरुष क्रिकेट व हॉकी टीम ने...

भारत की लड़कियों के बाद अब पुरुष क्रिकेट व हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, गोल्फ में भी अर्जित किया स्वर्ण, पदकों की सूची में कब्जाया 4 पायदान, पढ़ें व देखें

बयूरो : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को फाइनल मुकाबले में 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। भारत ने गोलकीपिंग, डिफेंस के साथ-साथ पेनल्टी कॉर्नर का भी शानदार इस्तेमाल किया। इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी का लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया।

पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने एशियन गेम्स क्रिकेट में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता। भारत के 211/6 के जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 192/6 रन ही बना सकी।