Home Punjab जालंधर: छुट्टी कल की, बंद रहेंगे स्कूल-कालेज व सरकारी कार्यालय, यह दुकानें...

जालंधर: छुट्टी कल की, बंद रहेंगे स्कूल-कालेज व सरकारी कार्यालय, यह दुकानें भी रहेंगी बंद, DC ने जारी किए आदेश, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर में श्री सिद्ध बाबा सोढ़ल मेले को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मेले के मद्देनजर कल यानी 25 सितंबर, शुक्रवार को जालंधर जिले में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन जिले के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। मेले दौरान 25 सितंबर को 1 किलोमीटर के दायरे में मीट व शराब की बिक्री पर भी पाबंदी रहेगी और दुकानें बंद रहेंगी। डिप्टी कमिश्नर जालंधर की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं।