Home Punjab पंजाब: कल बंद का ऐलान इस शहर में, डा. बीआर अम्बेडकर जी...

पंजाब: कल बंद का ऐलान इस शहर में, डा. बीआर अम्बेडकर जी की प्रतिमा के बेअदबी का मामला, पढ़ें व देखें

बयूरो : लुधियाना में डा. बीआर अम्बेडकर जी की प्रतिमा बेअदबी मामले की चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया है। जालंधर बाईपास चौक को पूरी तरह से जाम करने के बाद अब कल लुधियाना बंद की कॉल दी गई है। बताया जा रहा है कि लुधियाना कल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रखा जाएगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो रोष की चिंगारी पूरी तरह से भड़क उठी है। केवल लुधियाना ही नहीं जालंधर में भी रोष प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। जिसकी अगुवाई भाजपाइयों द्वारा की जा रही है। बता दें कि मंगलवार शाम लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ शरारती तत्वों द्वारा छेड़छाड़ करने पर हंगामा हो गया। जानकारी अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाबा साहेब की प्रतिमा के गले में जूतों का हार डाल दिया, जिसके बाद आक्रोश स्वरूप पूरा शहर कल बंद रखने का ऐलान किया गया है।

जैसे ही इस घटना की भनक स्थानीय लोगों को लगी, इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इस कृत्य से वाल्मीकि भाईचारे के लोगों में भारी रोष फैल गया है। आक्रोशित लोगों ने जालंधर बाईपास चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया और 1 घंटे से भी ज्यादा समय से ट्रैफिक जाम है।