







ब्यूरो: डीएवीआईईटी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ADHARWA-2K26 – द टैलेंट हंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, कविता-पाठ, रैप, नाट्य प्रस्तुति, गिद्दा, भांगड़ा, टर्बन टाइंग सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

