






बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिमखाना क्लब के चुनावों के चलते आज रविवार को मतदान जारी है। उम्मीदवारों द्वारा क्लब परिसर व उसके आसपास अपने बोर्ड लगाने से लेकर खुद खड़े होकर आदि तरीकों से प्रचार किया जा रहा है। इस दौरान कई जिमखाना क्लब मेंबर्स ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें कल जो सूचना मिली थी उसमें कई ID कार्ड शामिल बताए गए थे जिसके आधार पर वह मतदान कर सकते थे लेकिन आज जब वह क्लब परिसर पहुंचे तो उन्हें GYMKHANA CLUB का ही असली ID कार्ड मांगा गया, जिसकी अनुपलब्धता पर उन्हें मतदान करने से रोक दिया गया। ऐसे में कई सदस्यों में अफसरशाही को लेकर रोष व्याप्त पाया गया। वहीं कुछ उम्मीदवारों को रिसेप्शन एरिया से बाहर जाने के निर्देश दिए गए और कहा गया कि जो जगह उनके लिए निर्धारित की गई है वहीं पर मौजूद रह कर अपना चुनाव प्रचार करें। ऐसे में शाम 5 बजे तक कितना मतदान पर असर पड़ेगा, यह अभी कहा नहीं जा सकता। फिलहाल खबर लिखे जाने तक करीब 25% मतदान हो चुका था।
