






ब्यूरो: पंजाब सरकार के वर्ष 2026 के आधिकारिक छुट्टियों के कैलेंडर अनुसार, शुक्रवार 4 सितंबर को जन्माष्टमी (कृष्ण जन्माष्टमी) के अवसर पर राज्य में सरकारी छुट्टी रहेगी।
इस दिन पंजाब के सभी सरकारी कार्यालय, सरकारी संस्थान और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि सितंबर महीने में जन्माष्टमी के अलावा किसी अन्य त्योहार के लिए अतिरिक्त सरकारी छुट्टी शामिल नहीं की गई है।