Home Entertainment जालंधर जिमखाना चुनाव : ‘यही रात अंतिम यही रात भारी’! शालिनी कालड़ा,...

जालंधर जिमखाना चुनाव : ‘यही रात अंतिम यही रात भारी’! शालिनी कालड़ा, एम.बी. बाली व नितिन बहल के हक में खड़े होने लगे क्लब सदस्यों के बड़े ग्रुप, फिर बनने-बिगड़ने लगे समीकरण, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिमखाना क्लब चुनावों में अंतिम रात सभी उम्मीदवारों के लिए भारी है क्यूंकि कल मतदान होगा और सभी द्वारा अपनी किस्मत हेतु की गई मेहनत का फैसला देर रात तक आ जाएगा। इस समय में जहां उम्मीदवारों की धड़कने बढ़ी हुई हैं वहीं कुछ उम्मीदवारों को राहत की सांस आने के संकेत मिल रहे हैं।

दरअसल कुछ मजबूत सूत्रों से मालूम चला है कि जिमखाना क्लब से जुड़े कुछ बड़े ग्रूपों ने अंदरखाते महिला उम्मीदवार शालिनी कालड़ा सहित एम.बी. बाली व नितिन बहल के हक में मतदान कर जीताने का फैसला कर लिया है। इसे तीनों उम्मीदवारों के लिए एक पॉजिटिव संकेत माना जा सकता है। ऐसे में 16 में से चुने जाने वाले 10 एग्जीक्यूटिव सदस्यों में उक्त तीनों शालिनी कालड़ा, एम.बी. बाली व नितिन बहल अपनी जगह बनाते दिख रहे हैं।

वहीं अगर बात करें कि कुल 16 उम्मीदवारों में से चुने तो 10 ही जाएंगे तो उनमें सबसे अधिक विन्नी शर्मा धवन, गगनदीप उप्पल, रिशु झांझी, प्रो. विपन झांझी, शालीन जोशी, मोहिंदर सिंह, कैप्टेन रमन सिंह व तरनजोत सिड़ाना का नाम प्रबल कहा जा रहा है। वहीं जसमीत छाबड़ा, मनिंदर बेदी, जुबिन शिंगारी, राजीव बंसल व अतुल तलवाड़ उक्त के मुकाबले कुछ कम आँके जा रहे हैं। ऐसे में इस बार एग्जीक्यूटिव कमेटी में महिलाओं सहित तुजुर्बेकार व पढ़े-लिखे युवा चेहरे दिखाई दे सकते हैं।