Home Entertainment जालंधर जिमखाना चुनाव : जूनियर वाईस प्रेजिडेंट के पद पर अचीवर ग्रुप...

जालंधर जिमखाना चुनाव : जूनियर वाईस प्रेजिडेंट के पद पर अचीवर ग्रुप के धीरज सेठ तो महिला एग्जीक्यूटिव उम्मीदवारों में विन्नी शर्मा धवन मजबूत, पढ़ें क्या हैं बाकी समीकरण

प्रोग्रेसिव के गगनदीप उप्पल व अचीवर के रिशु झांझी भी दिख रहे पॉजिटिव

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिमखाना चुनावों को लेकर जहां मात्र एक रात बची है वहीं अब बस मतदान व उसके नतीजें का इंतजार किया जा रहा है। इसके लिए क्लब सदस्य ने कल किसको मतदान करना है, इसका मन बना लिया हैं। इस बार कई बड़े उम्मीदवारों के समीकरण बिगड़ सकते हैं। दरअसल इस बार कई नए चेहरे मैदान में हैं।

इस सब के बीच अगर ऊपरी 3 पदों की बात करें तो जूनियर वाईस प्रेजिडेंट के पद पर अचीवर ग्रुप धीरज सेठ काफी मजबूत दिख रहें हैं। पिछले लम्बे समय से क्लब में एक्टिव धीरज सेठ पहले भी कई पदों पर अपनी कार्यकुशलता दिखा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि जिन पदों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें जूनियर वाईस प्रेजिडेंट एक तरह राजा का पद है, जो पूरी टीम को लीड करता है। वहीं सचिव का कार्य लिखत-पढ़त तो केशियर पैसे का हिसाब किताब रखता है। ऐसे में राजा कहे जाने वाले जूनियर वाईस प्रेजिडेंट पद पर धीरज सेठ मिल रहे समर्थन के चलते खासे मजबूत दिखाई दे रहें हैं।

वहीं अगर बात करें एग्जीक्यूटिव सदस्यों के बीच मुकाबले की तो 2 महिला उम्मीदवारों में विन्नी शर्मा धवन को कई बड़े घरानों का साथ हासिल है। जिसके अतिरिक्त उनका अपनी उम्र (GEN-Z) के क्लब सदस्यों में खासी पकड़ है, बताई जा रही है। जिनका उन्हें पूरा साथ मिलता दिख भी रहा है। वह जीतने वाली 10 मेंबरी एग्जीक्यूटिव सूची में लगभग फाइनल मानी जा रही हैं।वहीं अन्य उम्मीदवारों में प्रोग्रेसिव ग्रुप के गगनदीप उप्पल व अचीवर के रिशु झांझी को क्लब सदस्यों का खासा साथ मिल रहा है। क्यूंकि एक तम्बोला में परिवार सहित एक्टिव है तो दूसरा स्पोर्ट्स से लेकर कई अन्य गतिविधियों में एक्टिव दिखाई देता है। दोनो ही साथी क्लब सदस्यों के आह्वाहन पर यह चुनाव लड़ रहे हैं ताकि भविष्य में क्लब में जो आवश्यक सुधार किए जाने हैं, उनमें अहम भूमिका निभा सकें।