












महिलाओं के सम्मान में पंजाब ने रिकॉर्ड कायम किया, अब तक 70.92 लाख महिलाओं को मिला लाभ – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
ब्यूरो: बाबा बकाला साहिब में आज रक्खड़ पुन्निया के पवित्र अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 5.30 लाख और महिलाओं के खातों में तीन महीनों की ‘सम्मान राशि’ के रूप में 181.50 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर महिलाओं के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का इजहार किया। इससे कुल लाभार्थियों की संख्या 70.92 लाख हो गई है। सरकार इस योजना के दायरे में एक करोड़ महिलाओं को लाने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही है, जिसमें पंजीकरण में मदद करने वाली 1.38 लाख ‘सत्कार सखियों’ को मान-भत्ते के रूप में 51 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं और आंगनवाड़ी वर्करों को भी 25 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।