Home Education डिप्स आईएमटी कॉलेज में हरियाली का संदेश, विद्यार्थियों ने रोपे पौधे

डिप्स आईएमटी कॉलेज में हरियाली का संदेश, विद्यार्थियों ने रोपे पौधे

ब्यूरो: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करते हुए डिप्स आईएमटी कॉलेज में वृक्षारोपण गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 3 के पार्षद कुलदीप सिंह लुबाना बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ पौधे लगाए और उन्हें वृक्षों के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रवि सिद्धू ने भी विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण करते हुए उन्हें प्रकृति की रक्षा और पौधों की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कॉलेज परिसर में विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे और पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डिप्स संस्थान के एमडी तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह और सीएओ जशन सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वृक्ष लगाना केवल पर्यावरण की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने जन्मदिन, वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर पौधे लगाकर उन्हें यादगार बनाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करें।

प्रबंधन ने कहा कि एक पौधा लगाना भविष्य के लिए जीवन, शुद्ध हवा और बेहतर पर्यावरण का उपहार देने के समान है। विद्यार्थियों की इस पहल ने एक अवसर—एक पौधा” जैसे सकारात्मक संकल्प को बढ़ावा दिया और सभी को हरित एवं टिकाऊ भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

डिप्स आईएमटी कॉलेज की यह पहल विद्यार्थियों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी, सामाजिक चेतना और प्रकृति के प्रति प्रेम विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुई।