






बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिमखाना क्लब के आगामी चुनाव को लेकर अचीवर्स ग्रुप ने अपनी पूरी टीम की घोषणा कर दी है। ग्रुप की ओर से चार प्रमुख पदों के उम्मीदवारों के नाम पहले ही घोषित किए जा चुके थे, जबकि अब 10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम के नाम भी सार्वजनिक कर दिए गए हैं। जूनियर उपाध्यक्ष पद के लिए धीरज सेठ, सचिव पद के लिए अमित कुकरेजा, संयुक्त सचिव पद के लिए हरप्रीत सिंह (गोल्डी) तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए सौरभ खुल्लर को उम्मीदवार बनाया गया है।