






पंजाब में ठेकेदारी आउटसोर्सिंग की दशकों पुरानी व्यवस्था होगी समाप्त, सरकारी रोजगार व्यवस्था से निजी ठेकेदार होंगे बाहर-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
ब्यूरो: कर्मचारियों के कल्याण और अधिकारों के लिए लिए गए ऐतिहासिक फैसले में पंजाब विधान सभा ने आज ‘पंजाब स्टेट आउटसोर्सड पर्सनल (ट्रांज़िशन टू कॉन्ट्रैक्चुअल एंगेजमेंट) बिल-2026’ को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी रोजगार में ठेकेदारी आउटसोर्सिंग की दशकों पुरानी व्यवस्था का अंत करते हुए कर्मचारियों के शोषण को समाप्त करने की घोषणा की।