







ब्यूरो: जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पुलिस लाइन में नई सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस परियोजना पर करीब 95 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
इस मौके पर कोहली ने कहा कि इन विकास कार्यों का उद्देश्य सड़क संपर्क बेहतर करना और क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें और जरूरी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।