







बयूरो : एक ओर कैप्टेन अमरिंदर सिंह व राहुल गांधी तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सुखबीर बादल चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन दोनो चर्चाओं में राजनीतिक बुद्धिजीवी पंजाब में आगामी चुनावों में बदलते समीकरण को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
उधर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को मुलाक़ात की गई बताई जा रही है। इस मुलाक़ात में हालांकि किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इस मुलाक़ात के बाद चर्चाएं बल पकड़ रहीं हैं कि क्या दोबारा राजनीतिक गठजोड़ होने जा रहा है ? राजनीतिक गलियारों में इस मुलाक़ात को आगामी चुनावों में बदलते समीकरण से जोड़ कर देखा जा रहा है।