







ब्यूरो: बैठक की शुरुआत इनर व्हील के तय नियमों के अनुसार हुई, जिसके बाद सेक्रेटरी पूनम जगोता ने क्लब के सदस्यों के जन्मदिन की घोषणा की और उन्हें उत्साहपूर्वक मनाया।
रचनात्मकता और भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए दो दिलचस्प प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। हाथ से पेंट किए गए स्वतंत्रता दिवस ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में नीरू चावला ने पहला पुरस्कार जीता, जबकि इंदरकिरण टूर ने दूसरा पुरस्कार हासिल किया। राखी प्रस्तुति प्रतियोगिता में पूजा सैनी विजेता रहीं।