








श्री देवी तालाब मंदिर, श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर, गुरद्वारा सिंह सभा (प्रीत नगर), गुरुद्वारा सोढल छावनी (निहंग सिंह) में हुए नतमस्तक
इस दौरान नवनियुक्त हलका इंचार्ज व मेयर वनीत धीर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेवारी को उन्हें देने के लिए आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा का धन्यवाद करते हैं।

वनीत धीर ने आगे सम्बोधित करते हुए कहा कि जल्द बर्लटन पार्क प्रोजेक्ट लोगों को उद्धघाटन पश्चात समर्पित कर दिया जाएगा। वहीं हल्के में सीवरेज, पानी व सड़कों की समस्या से भी निजात दिलवाने में भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी जारी रहेंगे। किसी इलाके में नए टयूबवेल या ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है तो उसे भी जल्दी मुहैया करवाया जाएगा।
इस मौके पर वनीत धीर के साथ कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, जिला प्रधान अमृतपाल सिंह, श्वेता धीर, पार्षद मुकेश सेठी, पार्षद अश्विनी अग्रवाल, पार्षद कविता सेठ, पार्षद सिमरौनी, पार्षद दीपक शारदा, पार्षद लाडा, पार्षद पति दविंदर सिंह रोनी व सिमर मलिक, बाल किशन बाली, जिम्मी कालिया, पंकज चड्ढा, रूपिंदर सिंह भारज, नरेश सहगल, चंदन गोयल, इंदरजीत सिंह, गौरव कन्नोजिया, राजेश ठाकुर, अविनाश सहित सभी नार्थ हल्के के पार्षद, ब्लॉक प्रधान व अन्य आम आदमी पार्टी के ओहदेदार मौजूद रहे।