








बयूरो : भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब की कार्यकारिणी घोषित की गई है। जानकारी अनुसार राष्ट्रीय प्रधान नितिन नबीन व पुंजन प्रधान केवल ढिल्लों ने पंजाब की कार्यकारिणी की घोषणा की है। अगर बात करें जालंधर शहर की तो तेजिंदर बिट्टू, सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल व राजेश बाघा को पावरफुल किया गया है।
बता दें कि जहां तेजिंदर बिट्टू व सुशील रिंकू को पंजाब का उप प्रधान नियुक्त किया गया है वहीं शीतल अंगुराल को प्रदेश SC मोर्चा का प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त राजेश बाघा को प्रदेश जनरल सेक्ट्री बनाया गया है। इस बारे शीतल अंगुराल ने बातचीत करते हुए कहा कि उन पर पार्टी ने भरोसा जताया और दलित समाज के विकास हेतु जो जिम्मेवारी दी उसे वह बखूबी निभाएंगे।

