








बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिमखाना क्लब की AGM में शनिवार को पुरानी कमेटी भंग कर दी गई थी। आज सोमवार को एडोक कमेटी ने पदभार संभाल लिया। इसमें मुख्य रूप से JDA के ACA तेजदीप सैनी बतौर सचिव कार्य करेंगे।
इसके अतिरिक्त आदित्य गुप्ता (PCS) एसडीएम शाहकोट, अमरजीत सिंह राणा, कनव नंदा, प्रवीण गुप्ता, समीर मरवाहा, सुभाष शर्मा व जसप्रीत सिंह बतौर सदस्य होंगे। जानकारी अनुसार नई कमेटी के चयन हेतु चुनावों का ऐलान कर दिया है। मतदान 23 अगस्त को होगा।
