








छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

रक्तदान शिविर का शुभारंभ सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) मनबीर सिंह, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमनीक सिंह रंधावा, नगर निगम जालंधर के डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, शिरोमणि अकाली दल के हरजाप सिंह, सुरिंदर सोढ़ी ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से ऐसे जनहितकारी अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।