Home Education एलएमएनटीआरटीआई चंडीगढ़ में 22 अगस्त को करवाएगा दो दिवसीय शैक्षणिक कार्यक्रम, पंजाब...









ब्यूरो: लाजपत राय मेहरा न्यूरोथेरेपी रिसर्च ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एलएमएनटीआरटीआई) द्वारा 22–23 अगस्त 2026 को आयोजित दो दिवसीय एजुकेशनल वर्कशॉप एवं प्रोफेशनल मीटिंग करवाई जाएगी। जिसमें पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को आमंत्रण दिया गया। राज्यपाल ने 22 अगस्त को आयोजित होने वाले शैक्षणिक कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति के लिए सहमति प्रदान की। राजभवन में अजय गांधी नेशनल प्रेसिडेंट ऑल इंडिया न्यूरो थेरेपिस्ट संगठन तथा डॉ. राम गोपाल परिहार, नेशनल प्रेसिडेंट, लाजपत राय मेहरा न्यूरो थैरेपी रिसर्च ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एलएमएनटीआरटीआई) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर एलएमएनटीआरटीआई के राष्ट्रीय महासचिव पुष्पक श्रीवास्तव और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुमित महाजन भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश से न्यूरोथेरेपी विशेषज्ञ, शिक्षाविद, शोधकर्ता तथा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, अनुसंधान, कौशल विकास और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में न्यूरोथेरेपी की भूमिका को सुदृढ़ करना है। यह आयोजन पूज्य लाजपत राय मेहरा जी की 94वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। माननीय राज्यपाल की स्वीकृति एवं प्रस्तावित उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ेगी तथा स्वास्थ्य सेवा और शोध से जुड़े युवा पेशेवरों एवं विशेषज्ञों को नई प्रेरणा मिलेगी।