Home Education डिप्स आईएमटी, जालंधर में नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित

डिप्स आईएमटी, जालंधर में नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित

ब्यूरो: डिप्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (डिप्स आईएमटी), जालंधर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए स्टूडेंट्स इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ. रवि सिद्धू ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें पढ़ाई, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज का समय सीखने, आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का सबसे अच्छा समय होता है।

विद्यार्थियों को कॉलेज के नियमों, विभिन्न विभागों, फैकल्टी, लाइब्रेरी, लैब्स, कक्षाओं और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें कैंपस का भ्रमण भी कराया गया। सभी विभागाध्यक्षों और फैकल्टी सदस्यों ने अपने-अपने विभागों का परिचय दिया और विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम तथा भविष्य के अवसरों के बारे में बताया।

डिप्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार तरविंदर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि डिप्स का उद्देश्य विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और बेहतर भविष्य देना है।

सीएओ रमनीक सिंह ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और समय का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया, जबकि सीएओ जशन सिंह ने उन्हें नई तकनीक, कौशल विकास और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया।

यह इंडक्शन प्रोग्राम नए विद्यार्थियों के लिए कॉलेज के माहौल को समझने और अपने नए सफर की आत्मविश्वास के साथ शुरुआत करने का एक अच्छा अवसर साबित हुआ।