
यह सेवा संस्थान के निस्वार्थ सेवा, करुणा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को प्रतिबिंबित करती है। इस अवसर पर सेंट सोल्जर एलीट स्कूल की प्रिंसिपल रितु चावला सहित, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के फैकल्टी सदस्य एवं स्टाफ भी उपस्थित रहे और उन्होंने पूरे समर्पण के साथ लंगर सेवा में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर संगीता चोपड़ा ने कहा कि श्री जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व हमें एकता, विनम्रता एवं निस्वार्थ सेवा का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस सदैव शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने तथा समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव एवं मानव कल्याण की मंगलकामना के साथ हुआ, जिसने सभी श्रद्धालुओं को आस्था, सेवा एवं एकजुटता का संदेश दिया।