










बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : ‘द नोबेल स्कूल’ हमेशा से विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने तथा उनके लिए आनंदमय एवं प्रेरणादायक शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय द्वारा प्रत्येक माह आयोजित होने वाली विद्यालयी परीक्षाओं में अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मासिक छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। यह सम्मान विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के प्रति विद्यालय की सराहना का प्रतीक है।