










बयूरो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के लिए विशेष रूप से जालंधर पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत करना, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना और आर्थिक विकास को गति प्रदान करना है।