Home Education डिप्स नूरमहल ने मनाई गौरवशाली 25वीं वर्षगांठ, विज्ञान प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और...










ब्यूरो: डिप्स नूरमहल में संस्थान की गौरवशाली 25वीं वर्षगांठ अत्यंत उत्साह, गरिमा और भव्यता के साथ मनाई गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित समारोह में डिप्स समूह की सभी शाखाओं ने भाग लिया और शिक्षा, विज्ञान, नवाचार, संस्कृति तथा पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहाँ हजारों अभिभावकों, गणमान्य अतिथियों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विज्ञान प्रदर्शनी रही, जिसमें विद्यार्थियों ने स्मार्ट सिटी, सतत ऊर्जा , कृत्रिम बुद्धिमत्ता , स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंटसहित अनेक समसामयिक विषयों पर अत्याधुनिक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान क्षमता और रचनात्मक दृष्टिकोण ने सभी को प्रभावित किया। प्रदर्शनी में डिप्स जालंधर ने प्रथम, डिप्स कपूरथला ने द्वितीय तथा डिप्स सुरानुस्सी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता टीमों को सम्मानित किया गया तथा अभिभावकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।