









बयूरो : जालंधर जिला बार एसोसिएशन द्वारा लगातारता में LADC (लीगल ऐड डिफेंस कौंसिल) के विरोध में नो वर्क डे जारी है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान आदित्य जैन व सचिव रोहित गंभीर ने बताया कि अभी तक NLSA अथवा Punjab Legal Services Authority (PLSA) की ओर से बार की मांगों पर कोई जवाब या सकारात्मक पहल नहीं हुई है। इसलिए बार एसोसिएशन ने अपना आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कोई समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में जालंधर न्यायालय परिसर में कार्यरत एलएडीसी डिफेंस काउंसिल, जो बार एसोसिएशन के सदस्य भी हैं, को न्यायालय में कार्य नहीं करने दिया जाएगा तथा उनके विरुद्ध बार के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।