निवासियों की समस्याओं का समाधान हमारी मुख्य प्राथमिकता है: नितिन कोहली
निवासियों की समस्याओं का समाधान हमारी मुख्य प्राथमिकता है: नितिन कोहली










ब्यूरो: पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत, जालंधर सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है। इसी क्रम में, आज हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने खालसा कॉलेज से बीएसएफ चौक तक 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
इसके साथ ही, उन्होंने वार्ड नंबर 8, प्रोफेसर कॉलोनी में लगभग 45.60 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया। इस प्रकार, उन्होंने आज कुल 1.25 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया।