Home Education मेहर चंद पॉलिटेक्निक में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम









ब्यूरो: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में सक्षम एनजीओ के सहयोग से स्थापित गुरु विरजानंद टेक विज़न लैब में सक्षम पंजाब द्वारा दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर इंजी. वी. के. सूद, नंदिता सूद तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। लगभग एक माह तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पंजाब तथा अन्य राज्यों से आए दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षरता, स्वतंत्र गतिशीलता, संचार कौशल एवं रोजगारोन्मुखी दक्षताओं का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था, ताकि वे समाज में सम्मानपूर्वक जीवन यापन करते हुए अपनी सेवाएँ प्रदान कर सकें।

