Home Punjab अश्वन भल्ला ने नवनिर्वाचित पंजाब यूथ कांग्रेस प्रधान शुवम देवगन को दिल्ली...

अश्वन भल्ला ने नवनिर्वाचित पंजाब यूथ कांग्रेस प्रधान शुवम देवगन को दिल्ली स्तिथ IYC कार्यालय में मिलकर दी बधाई, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : पंजाब यूथ कांग्रेस का गत दिनों चुनावों का नतीजा आया था जिसके पश्चात आज कांग्रेस कार्यालय, दिल्ली से बाकायदा लिखित तौर पर प्रधानगी सहित अन्य पदों को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। इस मौके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अश्वन भल्ला ने नवनिर्वाचित प्रधान शुवम देवगन को दिल्ली में IYC दफ्तर, दिल्ली में विशेष तौर पर मिलकर बधाई दी। इस अवसर पर अश्वन भल्ला ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि शुवम को यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चुनावो में विजयी बना दी है, वह उसे बखूबी निभाएंगे व 2027 में पंजाब के अंदर कांग्रेस सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस दौरान हनी जोशी भी मौजूद रहे।