Home Crime जालंधर: संदिग्ध परिस्तिथि में 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप,...

जालंधर: संदिग्ध परिस्तिथि में 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई है, जो शादीशुदा था और उसका 1 बच्चा भी है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की मां ने बताया कि उसका बेटा सोमवार को काम पर गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। सुबह करीब 8 बजे पुलिस का फोन आया और उन्हें एक जगह बुलाया गया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने बेटे का शव देखा, जिसकी हालत इतनी खराब थी कि पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। परिवार ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि तेजमोहन नगर की गली नंबर-6 में रहने वाले बिट्टे के बेटे ने ही उनके बेटे की हत्या की है और बाद में शव वहां लाकर छोड़ दिया। आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी उनके बेटे के साथ 2-3 बार मारपीट कर चुका था। इतना ही नहीं, कई बार उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया था। फिलहाल पुलिस ने बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।