









बयूरो : जालंधर के बस्तियात इलाके में गोलियां चलने की सूचना है। जानकारी अनुसार बस्ती नौ इलाके में स्तिथ चावला मोबाइल शॉप पर कुछ युवकों ने गोलियां चलाई जिससे दुकान में लगे शीशे टूट गए। बताया जा रहा है कि 2 युवक मोबाइल दुकान के बाहर गोलियाँ चलाकर जब भागने लगे तो तभी वहां मौजूद लोगों ने गोली चलाने वाले 1 हमलावार को काबू कर लिया है।