





















चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति को हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का समापन स्कूलों एवं कॉलेज परिसरों में पौधारोपण के साथ हुआ, जिससे पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश और अधिक सुदृढ़ हुआ।