ब्यूरो: गर्मियों की छुट्टियों को लेकर इलेक्ट्रानिक्स से संबंधित अलग-अलग एसोसिएशन ने आज मीटिंग की। इस दौरान फैसला लिया गया है कि इलेक्ट्रानिक से जुड़ी 13 मार्किटें 25 जून, 2026 से 28 जून, 2026 तक बंद रहेगी। इनमें फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रानिक्स मार्किट, भगत सिंह चौक, मिलाप चौक, प्रताप बाग मार्किट, चहार बाग मार्किट, शेर-ए-पंजाब मार्किट, आहुजा मार्किट, सिद्ध मार्किट, गुरु नानक मार्किट, हांग कांग प्लाजा मार्किट, जगदंबे मार्किट, रेलवे रोड मार्किट और फगवाड़ा गेट मोबाइल मार्किट भी शामिल है। ये जानकारी बलजीत सिंह आहुलावालिया ने दी है।