Home Education शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ...

चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी शैक्षणिक प्रमुखों को मिलकर कार्य करने और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए सक्षम एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने सेंट सोल्जर ग्रुप की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपराओं को बनाए रखने पर भी जोर दिया। बैठक का समापन सभी प्रिंसिपलों एवं डायरेक्टर्स द्वारा आगामी सत्र में विद्यार्थियों के हित में उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर कार्य करने तथा नवीन शैक्षणिक पहलों को प्रभावी ढंग से लागू करने के संकल्प के साथ हुआ।