








ब्यूरो: जालंधर सेंट्रल हलके में आम आदमी पार्टी को उस समय और मजबूती मिली, जब वार्ड नंबर 30 के कांग्रेस नेता इंदरमोहन सिंह हनी अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। यह शामिल होने का कार्यक्रम हलका इंचार्ज नितिन कोहली की अगुवाई में हुआ।
नितिन कोहली ने इंदरमोहन सिंह हनी का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि हनी हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों की आवाज बनकर काम करते रहे हैं और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदरमोहन सिंह हनी के पार्टी के साथ जुड़ने से जालंधर सेंट्रल में आम आदमी पार्टी और मजबूत होगी तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और ताकत मिलेगी।