Home Punjab जालंधर कैंट में AAP की राजनीति किस ओर ?, जंग सिर्फ हलका...

जालंधर कैंट में AAP की राजनीति किस ओर ?, जंग सिर्फ हलका इंचार्जी की या 2027 विधानसभा चुनावों में टिकट की है दावेदारी, पढ़ें व देखें

बयूरो (अभिनंदन भारती) : पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसको लेकर पूरे राज्य में दावेदार अपनी अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं। लेकिन इस सब के बीच जालंधर कैंट हल्के में आम आदमी पार्टी की राजनीति एक अलग ही मोड़ पर है। दरअसल एक ओर पार्टी ने राजविंदर कौर थियाडा को हलका इंचार्ज नियुक्त कर रखा है जो हल्के में दिन रात एक कर रही है, जिसकी पुष्टि उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड की जाने वाली पोस्ट से होती है।

वहीं दूसरी ओर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी में ही कई और दावेदार भी हैं, जिनमें पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी, पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन काकू आहलुवालिया, जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमनीक सिंह रंधावा, जालंधर निगम के डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना तथा 2022 में उम्मीदवार रहे सुरिंदर सिंह सोढ़ी (ओलिंपियन) शामिल हैं।

पिछले दिनों 2 तस्वीरें खूब वायरल हुई जोकि एक स्थानीय निजी रेस्टॉरेंट कैफ़े के बाहर की बताई जा रही हैं, जिसमें मंगल सिंह, काकू आहलुवालिया, मलकीत सिंह को रमनीक सिंह रंधावा व सुरिंदर सिंह सोढ़ी संग देखा जा सकता है। अब ऐसे में राजनीतिज्ञ इन पर अलग-अलग टिप्पणियां कर रहे हैं। कोई इसे हलका इंचार्ज बदलववाने के लिए जोड़तोड़ बता रहा है तो कोई कह रहा है कि इनमें फैसला हुआ है कि जो टिकट लेकर आएगा बाकी उसे सपोर्ट करेंगे।

लेकिन इन सब में मौजूदा हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा कहीं नजर नहीं आ रहीं हैं। ऐसे में अब यह तस्वीर मात्र तस्वीर ही है या राजनीति की ओर इशारा, यह तो आने वाला वक्त बताएगा कि जंग सिर्फ हलका इंचार्जी की है या 2027 में आम आदमी पार्टी की टिकट के लिए दावेदारी का संकेत है। अगर पार्टी सूत्रों की मानें तो 2027 विधानसभा चुनावों में इस सीट से कोई नया चेहरा जोकि राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर सेलिब्रिटी जैसी पहचान रखता हो, को बतौर कैंडिडेट उतारा जा सकता है।