Home Education डिप्स आईएमटी में पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

डिप्स आईएमटी में पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्यूरो: डिप्स आईएमटी में पर्यावरण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और जिम्मेदारी के साथ पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपने प्रेम और जागरूकता का परिचय दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि पौधारोपण केवल पेड़ लगाना नहीं, बल्कि धरती को जीवन देना और पक्षियों को आश्रय प्रदान करना है। विद्यार्थियों ने इस आशा के साथ पौधे लगाए कि एक दिन धरती भी उनके इस प्रयास के लिए उन्हें धन्यवाद देगी।

इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर तरविंदर सिंह, सीएओ रामनीक सिंह, सीएओ जशन सिंह तथा प्रिंसिपल रवि सिद्धू ने समाज को संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हर खुशी और विशेष अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपनी मां की देखभाल करते हैं, उसी प्रकार हमें धरती मां की सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

संस्थान प्रबंधन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।