Home Punjab पंजाब के अमृतसर में गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में आगजनी, सेवादारों व...

पंजाब के अमृतसर में गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में आगजनी, सेवादारों व संगत ने पाया काबू, पढ़ें व देखें

बयूरो : अमृतसर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गुरुद्वारा परिसर में लगे झूमरों में अचानक आग लग गई। जानकारी अनुसार आग बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसके बाद कपड़े से बने झूमरों में तुरंत आग लग गई और लपटें तेज़ी से फैलने लगीं। आग लगने की वजह से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और संगत में दहशत फैल गई।

घटना होते ही वहां मौजूद सेवादारों और संगत ने बिना समय गंवाए तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। पानी की बाल्टियों और पाइप की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। संगत और सेवादारों की तत्परता की वजह से कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

आग बुझाने के बाद गुरुद्वारा मैनेजमेंट ने तुरंत जले हुए झूमरों का मलबा हटाया और नए झूमर लगाने का काम शुरू कर दिया। मैनेजमेंट ने कहा कि संगत की सुविधा और गुरुद्वारा साहिब की शान को ध्यान में रखते हुए जल्द ही इंतज़ाम ठीक किए जा रहे हैं।