







बयूरो : बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 27 मई को 11 केवी दकोहा फीडर को निर्धारित कार्य के चलते बंद रखा जाएगा। यह शटडाउन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी उनमें कमल विहार, ठाकुर सिंह कॉलोनी, शौर्य ग्रीन और नीति श्री फ्लैट्स शामिल हैं।