Home Education डिप्स आईएमटी : युवा नेतृत्व में सफलता की नई इबारत लिखता प्रीमियम...

डिप्स आईएमटी : युवा नेतृत्व में सफलता की नई इबारत लिखता प्रीमियम मैनेजमेंट संस्थान

ब्यूरो: प्रोफेशनल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका डिप्स आईएमटी आज सफलता, आधुनिकता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का पर्याय बनता जा रहा है। डिप्स के युवा, ऊर्जावान एवं दूरदर्शी सीएओ रामनीक सिंह और जशन सिंह के गतिशील नेतृत्व में संस्थान लगातार नई उपलब्धियों को हासिल करते हुए शिक्षा जगत में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, बेहतरीन प्लेसमेंट्स और इंडस्ट्री ओरिएंटेड शिक्षा के कारण डिप्स आईएमटी आज अभिभावकों और विद्यार्थियों की पहली पसंद बन चुका है।

संस्थान में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए एम.कॉम., बी.कॉम. (ऑनर्स), एमबीए, बीबीए, बीसीए, एम.एससी./बी.एससी. (आईटी), एम.एससी./बी.एससी. (एमएलएस), बीएचएमसीटी, एमटीटीएम/बीटीटीएम, बी.एससी. (फैशन डिजाइनिंग), मास्टर इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, बैचलर इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन तथा बी.ए. (कंप्यूटर साइंस) जैसे प्रोफेशनल एवं जॉब ओरिएंटेड कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। ये कोर्स विद्यार्थियों को मैनेजमेंट, आईटी, हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी, मेडिकल लैब साइंस, टूरिज्म और फैशन इंडस्ट्री में शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं।

डिप्स आईएमटी का अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट क्लासरूम, हाई-टेक लैब्स और लश ग्रीन कैंपस विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण वातावरण उपलब्ध करवाता है। यहां शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को इंडस्ट्री रेडी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, लीडरशिप क्वालिटीज और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी और सक्षम प्रोफेशनल बनाया जा रहा है।

संस्थान समय-समय पर एजुकेशनल एक्सकर्शन्स, इंडस्ट्रियल विजिट्स, प्रोफेशनल इंटरैक्शन्स, सेमिनार्स और वर्कशॉप्स का आयोजन कर विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र का अनुभव प्रदान करता है। यही कारण है कि डिप्स आईएमटी को तेजी से उभरते प्रीमियम मैनेजमेंट एवं प्रोफेशनल एजुकेशन संस्थान के रूप में पहचान मिल रही है। उत्कृष्ट प्लेसमेंट्स और करियर अवसरों ने अभिभावकों के विश्वास को और अधिक मजबूत किया है।

संस्थान के एमडी सरदार तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह, सीएओ जशन सिंह तथा प्रिंसिपल रवि सिद्धू ने कहा कि डिप्स आईएमटी का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री नहीं, बल्कि ऐसा ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास देना है जो उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिला सके। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी शिक्षा, नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।